{"_id":"60c82e958ebc3e817a33c4b8","slug":"world-blood-donors-day-2021-vikas-singh-organise-blood-donation-camp-seven-times-in-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रक्तदाता दिवस: साल में सात बार रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं विकास सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रक्तदाता दिवस: साल में सात बार रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं विकास सिंह
Tue, 15 Jun 2021 10:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:07 AM IST
सार
रक्तदान की कमी के चलते बहुत लोगों की मौत होती है। पर कुछ ऐसे लोग भी हैं कि लगातार लोगों से रक्त दान करवा कर या रक्तदान कैंप का आयोजन कर कर लोगों की मदद कर रहे हैं
विज्ञापन
विकास सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्तदान की कमी के चलते बहुत लोगों की मौत होती है। पर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो लगातार लोगों से रक्त दान करवा कर या रक्तदान कैंप का आयोजन कर लोगों की मदद कर रहे हैं, जिससे किसी की जान ना जाए। ऐसे ही विकास सिंह हैं, जो साल में 7 बार रक्तदान शिविर का आयोजन करवाते हैं और जो भी रक्त एकत्र होता है यह सरकारी अस्पताल में जमा होता है।
कोरोना से बचने के लिए लगातार विकास द्वारा दवा, मास्क, सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी बताकर लोगों को विकास सिंह और उनकी टीम जागरूक कर रही है।
उत्तर प्रदेश के नोएडा समेत कई जिलों के जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन दिया। महामारी में विकास सिंह ने टीम बनाकर केजीएमयू के कर्मचारियों के लिए केजीएमयू प्रशासन को मास्क और सैनिटाइजर भी प्रदान किए। जब कोरोना से सभी परेशान थे तब इनके द्वारा मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।
विज्ञापन
वह हमेशा युवाओं को उनके अकादमिक करियर के लिए प्रेरित करते हैं। विकास ने कुछ ऐसे छात्रों की आर्थिक रूप से भी मदद की है जो अपना भविष्य बनाना चाहते हैं लेकिन वित्तीय स्थिति के कारण पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ हैं।
उन्होंने खुद को अपडेट किया है और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी बन गए हैं। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा उपचार कार्यशाला का आयोजन करते हैं। यहां तक कि वह मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन भी कराते हैं।
वह अस्पतालों में पीड़ित रोगियों के परिवारों को वित्तीय सहायता भी प्रदान करते हैं। वह विभिन्न एनजीओ संस्थानों को वित्तीय सहायता भी प्रदान करता है।कैंसर, थैलेसीमिया, गुर्दे की शिथिलता, यकृत विकार, आदि जैसी लाइलाज बीमारियों से पीड़ित रोगियों और उनके परिवारों की मदद करने के लिए काम करते हैं।