फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Workshop at ITS Engineering College

Noida News: आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यशाला

Wed, 15 Jul 2026 09:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Workshop at ITS Engineering College
विशेषज्ञों ने बहुविषयक शिक्षा और नई तकनीकों के महत्व पर रखे विचार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-3 स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी विभाग की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से शिक्षा में परिवर्तन’ रहा। इसका उद्देश्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को नीति के प्रमुख प्रावधानों और उच्च शिक्षा में इसके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी देना था।कार्यक्रम संस्थान के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। डीन (अकादमिक) डॉ. विष्णु शर्मा ने कहा कि एनईपी-2020 शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, बहुविषयक शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास को बढ़ावा देने वाली नीति है। मुख्य वक्ता नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की निदेशक (आईक्यूएसी) प्रो. डॉ. ज्योत्सना सिंह ने नीति के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. पूनम सिंह और प्रशांत कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed