Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Workers celebrated Diwali at the Labour Ministry of the Delhi Government

Noida News: दिल्ली सरकार के श्रम मंत्रालय में श्रमिकों मनाई दिवाली

Sun, 19 Oct 2025 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Workers celebrated Diwali at the Labour Ministry of the Delhi Government
मंत्री कपिल मिश्रा बोले- दीपावली केवल रोशनी का नहीं, समानता और सम्मान का भी पर्व है
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने रविवार को नेताजी नगर स्थित एनबीसीसी निर्माण स्थल पर श्रमिकों व उनके परिवारों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं। यह पहला मौका था जब दिल्ली सरकार के श्रम मंत्रालय ने इस तरह का उत्सव आयोजित किया।

इस मौके पर मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का नहीं बल्कि श्रम, समानता और सम्मान का पर्व है। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने श्रम से शहर को जगमगाते हैं उनके साथ यह त्योहार मनाना ही असली दीपावली है। कई श्रमिक अपने गांव लौट गए हैं लेकिन जो दिल्ली में ही हैं उनके साथ दीपावली मनाकर सरकार ने यह संदेश दिया है कि समाज के केंद्र में श्रमिकों का सम्मान और सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि श्रमिक वर्ग को समाज में बराबरी का दर्जा और आत्मसम्मान मिल सके। कई वर्षों तक दिल्ली में आस्था और उत्सवों पर तरह-तरह की रोक लगाई जाती रही। दीपावली पर पटाखों से लेकर छठ पूजा तक हर परंपरा पर प्रतिबंध लगाए गए। पिछली सरकारें आस्था और परंपराओं के विरोध में दिखाई देती थीं। मौजूदा सरकार ने न्यायालय में अपनी बात रखी और अब दिल्ली में ग्रीन पटाखों की अनुमति दी गई है। दिल्लीवासी इस बार अनुशासन और पर्यावरण के संतुलन के साथ दीपावली मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed