Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Worker Ravi was stopped for robbery, stabbed to death when he found nothing.

Noida News: लूटने के लिए श्रमिक रवि को रोका कुछ न मिलने पर मार दिया चाकू

Tue, 14 Oct 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Worker Ravi was stopped for robbery, stabbed to death when he found nothing.
रवि फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा पुलिस अकादमी के पीटीसी गेट के नजदीक नौ अक्तूबर की रात को सिकरी गांव निवासी रवि (21) की चाकू मारकर हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपियों ने उसे लूटने के लिए रोका था, जब उसके पास कुछ नहीं मिला तो चाकू मारकर भाग गए। सीआईए-2 ने सोमवार को सेक्टर-4 क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशे के लिए वारदात को अंजाम देते थे। अकेला जाने वाले व दोपहिया वाहन चालक को ही निशाना बनाते थे। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। सीआईए-2 के प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी विकास नगर निवासी कर्ण कुमार, राजीव पुरम निवासी मोहन कुमार, उत्तम नगर निवासी मृत्युंजय उर्फ सत्या और भगत सिंह कॉलोनी निवासी साजन हैं। विश्वसनीय साक्ष्य के आधार पर उनको दशहरा मैदान सेक्टर-4 से गिरफ्तार किया गया। चारों दोस्त हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने बताया कि नौ अक्तूबर को चारों आरोपी दो बाइकों पर सवार होकर मधुबन पुलिस अकादमी के नजदीक लूट के इरादे से खड़े थे। आरोपियों ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। उनके साथ मामले में और कौन-कौन थे, यह जानकारी पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला

मृतक रवि ओसवाल कंपनी में मजदूरी करता था और नौ अक्तूबर की रात को अपनी ड्यूटी शिफ्ट खत्म करने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। जीजा दीपू ने बताया कि युवक की ड्यूटी दोपहर 2 से रात 10 बजे की होती थी। वह साइकिल पर कंपनी में जाता था। ड्यूटी खत्म करने के बाद जैसे ही वह पुलिस अकादमी के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उस पर चाकू से वार किया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। रवि को पहले अर्पणा अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




परिवार का इकलौता सहारा था रवि

जीजा दीपू ने बताया कि रवि की हालत चाकू लगने से बिगड़ी थी। उसने केवल यही बताया कि तीन-चार युवकों ने उस पर हमला किया है। किस वजह से हमला हुआ, उसके बारे में वह कुछ भी नहीं बता पाया था। रवि के परिवार में उसके माता-पिता, तीन बहनें और एक छोटा भाई है। रवि मेहनत करके घर चला रहा था। माता-पिता उसकी शादी को लेकर भी सपने संजो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed