{"_id":"65b29ee8057fe701ff04cc29","slug":"worker-dies-after-falling-from-third-floor-of-building-grnoida-news-c-1-1-noi1082-1348833-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत
- ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली सेंचुरियन के प्रोजेक्ट में हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के निर्माणाधीन आम्रपाली सेंचुरियन प्रोजेक्ट में बृहस्पतिवार को तीसरी मंजिल पर काम कर रहा मजदूर गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बिहार के अररिया निवासी असमुद्दीन (35) को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस प्रोजेक्ट में सुरक्षा उपकरणों की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अभी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किसी लापरवाही की वजह से तो हादसा नहीं हुआ।
बिसरख कोतवाली प्रभारी के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम एक निजी अस्पताल से असमुद्दीन की मौत की सूचना मिली थी। मामले की पड़ताल में पता चला कि असमुद्दीन आम्रपाली के निर्माणाधीन सेंचुरियन प्रोजेक्ट में तीसरी मंजिल पर काम कर रहा असमुद्दीन गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य मजदूरों की मदद से असमुद्दीन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अहम है कि आम्रपाली के प्रोजेक्ट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनबीसीसी के अधिकारी निर्माण कार्य करा रहे हैं। इससे पहले 15 सितंबर को ग्रेनो वेस्ट टेकजोन-4 स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली-2 प्रोजेक्ट की साइट पर लिफ्ट गिरने से नो लोगों की मौत हुई थी।
उस दौरान निर्माण में जुटी गिरधारी कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। अभी भी लिफ्ट हादसे की जांच जारी है और कुछ आरोपियों पर कार्रवाई होना भी बाकी है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक मामले में लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।