फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Worker and brother who created fake story of robbery arrested

Noida News: लूट की फर्जी कहानी रचने वाला कर्मी व भाई गिरफ्तार

Tue, 17 Sep 2024 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
Worker and brother who created fake story of robbery arrested
आरोपियों से बरामद किए 17 लाख रुपये, एक सप्ताह पहले रची थी साजिश
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने करीब एक सप्ताह पहले 17 लाख रुपये लूटने की फर्जी कहानी रचने वाले कर्मचारी को भाई सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूरी रकम बरामद कर ली है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की थीं।



पुलिस के अनुसार, लूट की सूचना देने वाले दादरी के प्रीत विहार कॉलोनी निवासी रोहित भाटी के बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ में रोहित ने बताया कि बड़े भाई राहुल भाटी की मामले में पूरी संलिप्तता है। रोहित और राहुल ने एक सप्ताह पहले फर्जी सूचना देकर रुपये गबन करने की साजिश रची थी। 9 सितंबर को साइटों से पैसे एकत्र कर रोहित सबसे पहले हाजीपुर अंडरपास के पास गया और राहुल को बुला लिया। राहुल ऑटो से आया और पैसे लेकर चला गया। इसके बाद रोहित ने लूट की सूचना कारोबारी को दी। उसने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 17 लाख रुपये लूट लिए हैं। बदमाश उसका मोबाइल भी साथ ले गए हैं। पुलिस को सूचना देने पर दो टीमें गठित की गईं। टीमें हाजीपुर अंडरपास के पास उस जगह पहुंची, जहां लूट होने की बात कही गई थी। पूछताछ में रोहित बार-बार बयान बदल रहा था। ऐसे में पुलिस को उस पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने के पर रोहित टूट गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले का पर्दाफाश करने में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने कारोबारी के यहां डेढ़ महीने पहले ही नौकरी शुरू की थी। आरोपी बाइक चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। गबन की रकम से वह नया व्यवसाय शुरू करने वाला था। वहीं, राहुल कर्ज चुकाना चाहता था। मामले के खुलासे के बाद राहुल को दिल्ली की कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। - मनीष कुमार मिश्र, एडिशनल डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article