फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Work started for cleaning and safety of Najafgarh and Shahdra drains

Noida News: नजफगढ़ व शाहदरा नालों की सफाई, सुरक्षा के लिए काम शुरू

Sun, 29 Jun 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Work started for cleaning and safety of Najafgarh and Shahdra drains
सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 93 लाख की नई परियोजनाएं शुरू कीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग नजफगढ़ और शाहदरा नालों की मरम्मत, पंपों की सर्विस व 24 घंटे की निगरानी के लिए कर्मचारियों की भर्ती करेगा। दिल्ली को बाढ़ के खतरे से बचाने और नालों की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। सरकार ने करीब 93 लाख रुपये की परियोजनाएं शुरू की हैं। विभाग ने नजफगढ़ नाले के दाहिने किनारे पर ककरोला रेगुलेटर से खेड़ी बाबा पुल तक सड़क की मरम्मत के लिए 43.62 लाख रुपये का टेंडर निकाला है। यह काम 45 दिनों में पूरा होगा, जिससे नाले की निगरानी और बाढ़ नियंत्रण में मदद मिलेगी।

4 नए स्टील गेट बनेंगे, 63 की मरम्मत होगी
शाहदरा नाले के लिए 11.81 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसमें चार नए माइल्ड स्टील गेट बनेंगे और पुराने 63 गेटों की मरम्मत होगी। साथ ही, कई जगहों पर कंक्रीट की दीवार बनेगी। इससे न केवल नाले की सीमा चिह्नित होगी, बल्कि सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसके अलावा नाले में मलबा डालने पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और जल प्रवाह सामान्य होगा।
विज्ञापन



निगरानी के लिए कर्मचारियों की भर्ती
ककरोला और गीता कॉलोनी एलएम बंध स्टोर में डीजल यूनिट चलाने व चौबीसों घंटे निगरानी के लिए कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग इस मानसून सीजन में रखवाली के लिए 36.11 लाख रुपये खर्च करेगा। ये कर्मचारी स्टोर की सुरक्षा और बाढ़ से बचाव में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंपों की मरम्मत शुरू कराई
विभाग ने बाढ़ से बचाव के लिए जरूरी पंपों की मरम्मत का काम शुरू कराया है। 3 बड़े (82.5 केवीए), 1 छोटा (3 केवीए) और 3 मध्यम (5 केवीए) डीजल जनरेटर सेट ठीक किए जा रहे हैं। इसके लिए 1.54 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। यह काम 15 दिन में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed