{"_id":"6aa16b3714a6376968068629","slug":"work-on-the-airports-international-terminal-is-nearing-completion-finishing-work-has-begun-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-10247-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल का काम लगभग पूरा, फिनिशिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल का काम लगभग पूरा, फिनिशिंग शुरू
विज्ञापन
- बकास की टीम अगले माह कर सकती है सुरक्षा पहलुओं की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा एयरपोर्ट अब जल्दी ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार हो जाएगा। एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल का काम लगभग पूरा हो चुका है फिलहाल इसकी फिनिशिंग की जा रही है। काम पूरा होते नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) की टीम सुरक्षा पहलुओं की जांच करेगी। संभावना जताई जा रही है कि बकास की टीम अक्तूबर से सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर देगी।
नोएडा एयरपोर्ट को पहले चरण में 1334 हेक्टेयर में विकसित किया गया है। इसका रनवे 3900 मीटर लंबा है,जहां पर एक साथ कई विमान उड़ान भर सकते हैं और लैंडिंग कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर एक लाख वर्गमीटर में टर्मिनल भवन, एटीसी टॉवर और कार्गो हब को भी विकसित किया गया है। घरेलू उड़ानें शुरू होने के बाद लंबे समय से यात्री अंतरराष्ट्रीय उड़ानें का इंतजार कर रहे हैं। इंटरनेशनल टर्मिनल का निर्माण पूरा न होने के कारण विभागीय प्रक्रिया रुकी हुई थी। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल का काम लगभग पूरा हो चुका है और अगले महीने में बकास की टीम यहां निरीक्षण शुरू कर सकती है।
बकास की अंतिम मंजूरी के बाद ही हरी झंडी
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बकास की अंतिम मंजूरी सबसे जरूरी होती है। इसमें अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए यात्री, सामान, एयरलाइन, ग्राउंड हैंडलिंग और एयरपोर्ट के अलग-अलग सुरक्षा क्षेत्र आपस में किस तरह जुड़े हैं इन बिंदुओं की जांच की जाती है। रिपोर्ट में यह बताया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल और उससे जुड़ी नई सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं।