फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Work on installing street lights in three sectors has begun.

Noida News: तीन सेक्टरों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू

Thu, 15 Oct 2026 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Work on installing street lights in three sectors has begun.
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-119, 120 और 121 के निवासियों को जल्द सड़कों पर बेहतर रोशनी की सुविधा मिलेगी। नोएडा हाईराइज फेडरेशन (एनएचआरएफ) की पहल पर केंद्रीय बाजार से सेक्टर तक सड़क के दोनों ओर बिजली के खंभे और स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। वहीं, क्षेत्र में गंगाजल लाइन बिछाने का काम भी पूरा हो चुका है। फेडरेशन ने अप्रैल 2025 में प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र लिखकर क्षेत्र की बुनियादी समस्याएं उठाई थीं। एनएचआरएफ अध्यक्ष निखिल सिंघल ने कहा कि अधिकारियों के साथ लगातार संवाद का परिणाम है कि समस्याओं पर कार्रवाई हो रही है। सचिव कपिल मेहरा ने उम्मीद जताई कि जलापूर्ति, पार्कों में रोशनी और जलभराव जैसी अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed