{"_id":"669bd32de04aa0cab20081fb","slug":"work-on-filling-potholes-on-kanwar-road-started-branches-also-cut-grnoida-news-c-23-1-vns1013-35723-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कांवड़ मार्ग के गड्ढे भरने का काम शुरू, टहनियां भी काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कांवड़ मार्ग के गड्ढे भरने का काम शुरू, टहनियां भी काटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला इम्पैक्ट: फोटो
कांवड़ मार्ग के गड्ढे भरने का काम शुरू, टहनियां भी काटीं
-अमर उजाला ने अव्यवस्थाओं की राह से होकर गुजरेंगे कांवड़िये शीर्षक के साथ खबर की थी प्रकाशित
-खबर के बाद प्रशासन और प्राधिकरण हरकत में आए, बड़े स्तर पर किया जा रहा अव्यवस्थाओं को दुरुस्त
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला में अव्यवस्थाओं की राह से होकर गुजरेंगे कांवड़िए शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और प्राधिकरण हरकत में आ गए हैं। शनिवार को सभी कांवड़ मार्गों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं। साथ ही कांवड़ मार्गों पर पेड़ों की टहनियों को काटा गया है। साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाएं भी जल्द कांवड़ मार्ग पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रदेश सरकार ने कांवड़ मार्ग पर सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं, लेकिन अब तक सभी कांवड़ मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया है। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में अव्यवस्थाओं की राह से होकर गुजरेंगे कांवड़िये शीर्षक से खबर प्रकाशित होने पर शासन स्तर से संज्ञान लिया गया। इसके बाद प्रशासन और प्राधिकरण ने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की है। शनिवार को प्राधिकरण और प्रशासन के अफसरों ने नोएडा में कांवड़ मार्गों का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग को निर्देश देकर कहा है कि सभी कांवड़ मार्गों को गड्ढा मुक्त करना होगा। वहां रोशनी की व्यवस्था हाेगी। पेड़ों की टहनियां हटाने, श्रद्धालुओं के लिए पीने योग्य पानी, अस्थायी शौचालय, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे जैसी अन्य मूलभूत सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था करनी होगी। अगर कहीं पर बिजली के तार या पोल खराब हैं तो तत्काल उसे ठीक कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को कांवड़ मार्ग पर मेडिकल कैंप की व्यवस्था करनी होगी। यातायात को लेकर पुलिस को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
27 तक कांवड़ मार्गों पर रखे जाएंगे अस्थायी शौचालय
अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. नितिन मदान ने बताया कि नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ नोएडा स्थित कांवड़ यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया गया। वहां अव्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कमियों को ठीक कराया गया। श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ कार्य कराए गए। ओखला पक्षी विहार के पास 500 मीटर व अन्य कांवड़ यात्रा मार्ग पर पेड़ों की छंटाई कराई जा रही है। शिविरों के आसपास पर्याप्त मात्रा में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। 27 जुलाई को शनि मंदिर के पास यमुना पुस्ता पर 2, डीएनडी अंडरपास के पास 2, सेक्टर 44 सर्विस रोड के पास 1, ग्राम छिजारसी के पास 1 और पर्थला खंजरपुर के पास 1 शौचालय लगाए जाएंगे।