{"_id":"694e8c6fb950135f8f0a812f","slug":"won-the-overall-trophy-in-the-national-skating-competition-grnoida-news-c-23-1-lko1064-83870-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में जीती ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में जीती ओवरऑल ट्रॉफी
विज्ञापन
- दिल्ली में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में जीते 10 स्वर्ण समेत 16 पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा । गौतमबुद्ध नगर केे 12 स्केटिंग खिलाड़ियों ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में दस स्वर्ण समेत 16 पदक हासिल किए। जिले की टीम ने प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी जीत ली। प्रतियोगिता का आयोजन फिजिकल एजुकेशन फेडरेशन ऑफ इंडिया (पीईएफआई) की ओर से किया गया। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर दिल्ली के वसुंधरा स्थित छत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में जिले से 12 खिलाड़ियों ने दस स्वर्ण, पांच रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया। अस्मित तोमर ने दो स्वर्ण, शौर्य व अथर्व प्रसाद ने एक स्वर्ण व एक रजत, कार्तिक गौड़, अरवित, कर्तिकेय एस. कदम, आरव मिश्रा, आरव ने एक स्वर्ण, आध्या सिंह ने स्वर्ण व कांस्य पदक, यशस्वी, मानवंत तोमर, आरव सिंह ने एक-एक रजत पदक हासिल किए। सभी खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के रायन स्कूल के विद्यार्थी हैं। प्रतियोगिता में विद्यालय ने ओवरऑल ट्रॉफी भी अपने नाम की। स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।