फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Won four medals in state senior wrestling

Noida News: राज्य सीनियर कुश्ती में जीते चार पदक

Fri, 03 Oct 2025 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Won four medals in state senior wrestling
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के चार पहलवानों ने गोरखपुर में आयोजित राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में एक रजत समेत चार पदक हासिल किए। विजेता पहलवानों का बृहस्पतिवार को अकादमी में पहुंचने पर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 150 से अधिक पहलवान शामिल हुए थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के अवसर पर गोरखपुर में 27 से 29 सितंबर तक राज्य सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के लक्ष्य ने 86 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं, रितिक नागर ने 79 किग्रा, अंकुर ने 97 किग्रा और वंश मावी ने 65 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया। विजेता पहलवान कोच रवि से पहलवान के गुर सीखते है। पहलवानों को कॉलेज पहुंचने पर संस्थापक डॉ. सुशील राजपूत, प्राचार्य डॉ. आशुतोष राय, जिला कुश्ती के अध्यक्ष सतपाल यादव, संरक्षक चतर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परीक्षित नागर, कोच रंजीत पहलवान ने जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed