फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women operator recruitment process flopped again

Noida News: फिर फ्लॉप हुई महिला परिचालक भर्ती प्रक्रिया

Tue, 29 Jul 2025 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Women operator recruitment process flopped again
-केवल 10 महिलाएं चुनीं गईं, अन्य महिलाओं ने नहीं ली रुचि
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। महिला परिचालकों के लिए चलाई जा रही भर्ती प्रक्रिया फिर से फेल साबित हुई है। इस बार भी 167 पदों पर इनकी भर्ती की जानी थी। लेकिन केवल 41 महिलाओं ने ही इसके लिए आवेदन किए थे। इनमें से भी केवल 10 महिलाओं की नियुक्ति की गई है। ऐसे में इस बार भी प्रक्रिया सफल नहीं हुई है। इससे पहले हुई भर्ती में भी यही हाल देखने को मिला था उस वक्त तो केवल तीन महिलाओं की ही नियुक्ति की गई थी।


विभाग की ओर से इसके लिए 15 जुलाई को बाकायदा रोजगार मेला लगाया गया था। इस दौरान करीब 41 महिलाओं ने आवेदन भी किया था लेकिन इनमें से केवल 10 महिलाओं का ही चयन किया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह का कहना है कि अब शासन स्तर से फिर से जब भी भर्ती के लिए निर्देश आएंगे तो इस प्रक्रिया को फिर से किया जाएगा। ताकि और महिलाओं की भर्ती की जा सके। अहम है कि प्रदेश सरकार ने रोडवेज में महिलाओं को संविदा परिचालक बनने का मौका दिया था। इसके लिए इंटर पास, 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं आवेदन कर सकती थी। महिला परिचालकों को किलोमीटर आधारित पारिश्रमिक योजना के तहत भुगतान भी किया जा रहा था। दुर्घटना बीमा भी मिलना था लेकिन महिलाओं ने फिर भी इसमें इतनी दिलचस्पी नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed