{"_id":"68c1c6fc0e9a68ed2b00cb44","slug":"women-opened-a-front-against-the-liquor-shop-na-news-c-27-1-bij1007-159761-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झालू। नगर में नए स्थान पर शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं और भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया।
नगर के झालू-नहटौर रोड पर शराब की दुकान संचालित थी। नगरवासियों के अनुसार कुछ माह पूर्व आबकारी विभाग ने अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान पर छापेमारी कर नकली शराब बरामद की थी, जिसके बाद दुकान को सील कर दिया गया था।
बुधवार को नए लाइसेंस धारक ने दुकान को अन्य स्थान पर संचालित करने का प्रयास किया। नए स्थान पर दुकान खोले जाने की खबर मिलते ही आसपास के मोहल्ले की महिलाएं विरोध में एकजुट हो गईं। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि उनके क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। विरोध की सूचना मिलते ही भाकियू (टिकैत) के युवा ब्लॉक अध्यक्ष शुभम राणा, नगर अध्यक्ष डॉ. कामेंद्र सिंह और जयपाल सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं का समर्थन करते हुए धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
संगठन के नेताओं ने कहा कि सरकार के नियमों के अनुसार किसी भी मंदिर, स्कूल के पास या हाईवे पर शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती। इसके बावजूद झालू में नई दुकान मंदिर और हाईवे के पास खोली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि झालू की अधिकांश शराब की दुकानें स्कूलों के नजदीक और हाईवे किनारे ही संचालित हैं, जिससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
भाकियू ने चेतावनी दी कि यदि जरूरत पड़ी तो संगठन बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेगा। विरोध प्रदर्शन में संगीता, जोनी, कविता, रीता, सोमी, संतोष, राजो सहित अनेक महिलाएं तथा पिंकू, प्रिंस, सचिन, सुनील, वीर सिंह, मीनू, ईशु सहित भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।