फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women observed the Varalakshmi Vrat.

Noida News: महिलाओं ने रखा वरलक्ष्मी व्रत

Fri, 21 Aug 2026 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Women observed the Varalakshmi Vrat.
नोएडा। शहर के दक्षिण भारतीय परिवारों ने शुक्रवार को मां लक्ष्मी का वरलक्ष्मी व्रत रखा। घरों में चांदी के कलश और लक्ष्मी के मुख को फूलों और आभूषणों से सजाकर पूजा की गई।सेक्टर-24 निवासी भुवना राधाकृष्णन ने बताया कि उन्होंने बचपन से अपनी मां को वरलक्ष्मी पूजा करते देखा है। शादी के समय वह मायके से चांदी का लक्ष्मी मुख और चांदी का कलश साथ लाई थीं। हर साल इन्हीं को सजाकर वरलक्ष्मी पूजा करती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वरलक्ष्मी जीवन में पूर्ण शांति के लिए की जाती है। पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के हजार नामों का जाप और अर्चना भी की जाती है। सेक्टर-22 निवासी गायत्री जगदीश ने बताया कि वह शादी के बाद से हर साल वरलक्ष्मी व्रत रख रही हैं। पूजा के बाद वड़ा, इडली आदि प्रसाद के रूप में तैयार किए जाते हैं जिसे शाम को परिवार के लोग ग्रहण करते हैं। इसके साथ पान के पत्ते और हल्दी भी प्रसाद के रूप में आस-पड़ोस में वितरित की जाती है।
विज्ञापन

सेक्टर-22 निवासी कमाक्षी ने बताया कि परंपरा में व्रत को लगातार जारी रखने का विशेष महत्व माना जाता है। किसी बीमारी या परिवार में किसी की मृत्यु होने के कारण महिला पूजा न कर पाए तो वह किसी दूसरे घर जाकर भी यह पूजा कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed