फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   women injured in road accident

Noida News: जनगणना प्रशिक्षण के लिए जा रहे कर्मचारियों की कार हुई हादसे का शिकार

Sun, 10 May 2026 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
women injured in road accident
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित की शिकायत पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शनिवार को अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।


दिल्ली निवासी आशीष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 7 मई को अपनी सहकर्मी शशिकला यादव, गुंजन शर्मा और मोनिका गोयल के साथ जनगणना-2027 के प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए दिल्ली से ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज कॉलेज नॉलेज पार्क-3 जा रहे थे। सभी लोग बलेनो कार में सवार थे। सुबह करीब 10 बजे जब उनकी कार सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन के आगे नोएडा एक्सप्रेसवे पर पहुंची। तभी पीछे से आ रहे टेंपो ट्रैवलर के चालक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार शशिकला यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed