Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women in Noida Rajat Vihar performed a collective Amla worship ritual

नोएडा: महिलाओं ने किया सामूहिक आंवला पूजन, कार्तिक स्नान कर रही महिलाओं ने किया परंपराओं का निर्वहन

Wed, 18 Nov 2026 04:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 04:04 PM IST
सार

नोएडा में सेक्टर-62 स्थित रजत विहार में आंवला नवमी के पावन अवसर पर देखने को मिला, जहां कार्तिक स्नान कर रही महिलाओं ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी परंपराओं का निर्वहन किया।

विज्ञापन
Women in Noida Rajat Vihar performed a collective Amla worship ritual
महिलाओं ने किया सामूहिक आंवला पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में सेक्टर-62 स्थित रजत विहार में आंवला नवमी के पावन अवसर पर देखने को मिला, जहां कार्तिक स्नान कर रही महिलाओं ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी परंपराओं का निर्वहन किया। पिछले कई दिनों से कार्तिक स्नान का अनुष्ठान कर रही महिलाएं  मंदिर परिसर में स्थित आंवले के पेड़ के नीचे एकत्रित होती हैं, जहां कथा श्रवण के साथ भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आंवला नवमी के विशेष अवसर पर सभी महिलाओं ने अपने घरों से पारंपरिक भोजन लाकर सामूहिक सहभोज का आयोजन किया।

विज्ञापन



मंदिर में भगवान को भोग लगाने के बाद सभी महिलाओं ने आंवले के पेड़ के नीचे एक साथ बैठकर परिवार की तरह प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में अंजना शर्मा, नीता शर्मा, कंचन राजपूत, नीतू झा, नीलम चौहान, चंपा देवी, गीतु सिंह और विमला नेगी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। वहीं, सोसाइटी की वरिष्ठ महिलाओं हेमलता राजपूत, गीता तिवारी, सरोज शर्मा और सरला गुप्ता ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने बताया कि यह आयोजन संदेश देता है कि आधुनिकता के बीच भी रजत विहार में हमारी सांस्कृतिक विरासत और संस्कार पूरी श्रद्धा के साथ जीवित हैं, जिसे आने वाली पीढ़ी तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed