फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   women has been killed for dowry

दहेज के लिए 3 बच्चों की मां को मार डाला

Sun, 08 Sep 2019 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
women has been killed for dowry
दहेज के लिए 3 बच्चों की मां को मार डाला
विज्ञापन

पिनगवां। खंड के गांव लाहाबास निवासी सहाबुद्दीन की बेटी की दहेज के लिए ससुराल वालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतका के तीन बच्चे हैं। उसकी शादी राजस्थान के गांव सिरौली में हुई थी। हत्या के बाद उसके शव को पास के कुएं में फेंक दिया। सूचना मिलने पर गांव लाहाबास से सैंकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। अलवर जिले के थाना शेखपुर अहीर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पिता ने बताया कि उसने अपनी दो बेटी सकूनत और नरशा की शादी गांव सिरौली निवासी रफीक और रहीश के साथ दो मई 2010 को की थी। शादी में उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। अभी कुछ दिन पहले भी उसने बाइक और 42 हजार रुपये नगद दिए थे, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। ससुराल वाले तभी से बेटियों पर अत्याचार करते आ रहे हैं। 6 अगस्त को उसकी छोटी बेटी नरशा की ससुराल पक्ष के रहीश, रफीक, अलीमन, रजजाक, शहनाज, नज्जा ने मिलकर बेहरमी से पिटाई कर हत्या कर दी। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए मृतका को कुएं में डाल दिया। जब मेरी दूसरी बेटी सकूनत ने नरशा को बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई और किसी को बताने पर उसे भी जान से मारने की धमकी दी। शेखपुर अहीर के थाना प्रभारी गौरव प्रधान ने बताया कि मृतका नरशा के पिता सहाबुद्दीन की शिकायत पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या और दहेज मांगने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed