फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women from 75 districts are bringing rural products to the market.

Noida News: ग्रामीण उत्पादों को बाजार तक पहुंचा रहीं 75 जिलों की महिलाएं

Mon, 28 Sep 2026 02:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Women from 75 districts are bringing rural products to the market.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने ग्रामीण उत्पादों को विदेशों तक पहुंचा रही हैं। इस आयोजन से उन्हें बिक्री के साथ नए खरीदारों और बाजार को समझने का अवसर मिल रहा है।
आगरा की जरी-जरदोजी, अमरोहा के मसाले, अयोध्या की हर्बल चाय और कन्नौज का इत्र लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी और बनारस के कालीन भी प्रदर्शित किए गए हैं। आगरा की रहनुमा जरी-जरदोजी लेकर पहुंची हैं। अमरोहा की कौशल्या गौतम के मसाले अपनी महक बिखेर रहे हैं। अयोध्या की रेणु सिंह हर्बल चाय और लेमन ग्रास उत्पाद लाई हैं। वाराणसी की सीता देवी कालीन और फुटमैट के जरिये बनारस का हुनर दिखा रही हैं। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इन समूहों को यह मंच मिला है।
विज्ञापन

गोरखपुर की सरोज पाल टेराकोटा ज्वेलरी लाई हैं। सहारनपुर की सुधा सैनी लकड़ी के हस्तशिल्प और खिलौने लेकर पहुंची हैं। प्रयागराज की तब्बसुम मकसूद मूंज से टोकरी और सजावटी सामान बना रही हैं। प्रतापगढ़ की प्रज्ञा जायसवाल आंवला-मुरब्बा और आम का अचार लाई हैं। महोबा की रानी के स्टॉल पर पीतल की मूर्तियां और शिल्प उत्पाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए उत्पाद तैयार करना ही पूरी प्रक्रिया नहीं है बल्कि उन्हें बाजार तक पहुंचाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से महिला उद्यमियों की खरीदारों तक पहुंच बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed