फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women farmers will take responsibility for the nutrition of their families.

Noida News: महिला किसान संभालेगी परिवार के पोषण की जिम्मेदारी

Sat, 22 Nov 2025 12:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 22 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Women farmers will take responsibility for the nutrition of their families.
फोटो05कृ​षि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा में बीजों की किट के साथ महिलाएं। संवाद
कासगंज। महिला किसान अपने परिवार के पोषण की जिम्मेदारी संभालेंगी। पोषण वाटिका के माध्यम से वो घर पर ही सब्जियां उगा सकेंगी। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के बाद 40 महिला किसानों को 10 उन्नतशील बीज की किट भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की वस्तु विशेषज्ञ डॉ. अदिति दत्त ने बताया कि महिलाएं परिवार को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा सकें इसी उद्देश्य से पोषण वाटिका योजना शुरू की गई है। इसके माध्यम से महिला किसानों को आत्मनिर्भर भी बनाया जाएगा। एक दिवसीय प्रशिक्षण में फिलहाल रबी के सीजन में होने वाली सब्जियों को उगाने के तरीके के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। वैज्ञानिक डॉ. अंकित सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला किसानों को 10 सब्जियों के उन्नतशील किस्मों के बीज दिए गए। इनमें टमाटर, मिर्च, बैंगन, गाजर, मूली, पालक, सोया, मेथी, लौकी एवं धनिया हैं। प्रशिक्षण के दौरान महिला किसानों की खेती से संबंधित समस्याओं का समाधान भी किया गया। पौध संरक्षण अधिकारी डॉ. रितेश कुमार ने पोषण वाटिका में उगने वाली फसलों के संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला किसानों को कीटों से बचाव, खाद लगाने आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed