{"_id":"5fecbb678ebc3e3d42692c59","slug":"women-dies-due-to-collission-with-contenar-mewat-news-noi556957243","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, 3 माह का बच्चा और पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, 3 माह का बच्चा और पिता घायल
विज्ञापन

नगीना। फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम को गांव बसई मेव में एक दंपती अपनी तीन माह के बच्चे के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कंटेनर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक महिला के बच्चे और पति गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को शहीद हसन खान मेवाती कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिरोजपुर झिरका के थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि उमर मोहम्मद नगीना थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर से संबंध रखता है। वह बुधवार को पत्नी फरीदा और तीन माह के बच्चे के साथ राजस्थान के किसी गांव से लौट रहा था। तभी बसई मेव पहुंचते ही एक बेकाबू कंटेनर चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। फरीदा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया। केस दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश की जा रही है।