फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women dead body through after murdered

महिला की हत्या, बोरे बांध शव को नाली में फेंका

Fri, 21 Feb 2020 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Women dead body through after murdered
घटनास्थल का निरीक्षण करते डीसीपी राजेश सिंह व अन्य अधिकारी। - फोटो : Grnoida
महिला की हत्या, बोरे में बांधकर शव नाली में फेंका
विज्ञापन

दनकौर। थानाक्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर मुर्शदपुर गांव के पास बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर शव को बोरे में बांधकर नाली में फेंक दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए महिला का चेहरा बुरी तरह से कुचला दिया। इससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारी और फॉरेसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के किनारे बनी नाली में एक बोरो दिखाई दिया। शंका होने पर पुलिसकर्मियों ने बोरे को बाहर निकालकर पड़ताल की तो महिला का शव बरामद हुआ। टीम ने मामले की जानकारी कोतवाली प्रभारी, एसीपी और डीसीपी राजेश कुमार को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर फॉरेसिंक टीम और डॉग स्क्वाएड बुलाया। दोनों टीमों ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने मृतका की उम्र 40 वर्ष से अधिक बताई है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों ने पहचान छिपाने के लिए महिला के चेहरे को कुचल दिया था। पुलिस का मानना है कि 4 दिन पहले किसी अन्य क्षेत्र में महिला हत्या कर शव यहां फेंका गया है। डीसीपी राजेश कुमार का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की पहचान करने में पुलिस जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म या मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

पहले भी मिले हैं अज्ञात शव
यह पहला मामला नहीं है जब क्षेत्र में अज्ञात शव बरामद हुआ है। इससे पहले भी क्षेत्र में कई बार शव मिलने के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन, अधिकांश मामलों में पुलिस मृतकों की पहचान तक नहीं कर पाई है। अब यह देखने वाली बात होगी कि इस मामले में पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंच पाती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed