फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women can become successful businessmen in agriculture

कृषि क्षेत्र में सफल व्यवसायी बन सकती हैं महिलाएं

Thu, 15 Oct 2020 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Women can become successful businessmen in agriculture
कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं। - फोटो : Mewat
कृषि क्षेत्र में सफल व्यवसायी बन सकती हैं महिलाएं
विज्ञापन

नूंह। कृषि विज्ञान केंद्र मंडकोला की ओर से मंडोरी गांव में बृहस्पतिवार को महिला किसान दिवस मनाया गया। केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. डीवी पाठक ने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं का अहम योगदान है। कृषि से जुड़े करीब 65 प्रतिशत कार्यों में महिलाओं की ही अहम भूमिका रहती है।

उन्होंने कहा कि खुंभी उत्पादन, केंचुआ पालन आदि में महिलाएं सफलतापूर्वक व्यवसायी के रूप में खड़ी हो सकती हैं। इसके साथ-2 महिलाएं अचार बनाना, मुरब्बा बनाना आदि कार्यों में भी सफलता हासिल कर सकती हैं। वे कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण लेकर बैंक आदि से लोन लेकर अपने गांव से ही व्यवसाय खड़ा कर सकती हैं। केंद्र के वरिष्ठ बागवानी विशेषज्ञ डॉ. आरएस सैनी ने महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण के बारे में विस्तार से बताया। वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने महिलाओं का आह्वान किया कि अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाएं, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी होकर गांव, प्रदेश व देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर अनिता, सुखबीरी सहित 36 महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed