फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women are taking charge of AOA and playing an important role in the interest of the society.

Noida News: एओए की कमान संभाल रहीं महिलाएं, सोसाइटी हित में निभा रहीं अहम भूमिका

Wed, 22 Apr 2026 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Women are taking charge of AOA and playing an important role in the interest of the society.
फोटो है
विज्ञापन

- रखरखाव से लेकर सांस्कृतिक आयोजनों तक संभाल रहीं जिम्मेदारी, निवासियों का भरोसा बना आधार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली महिलाएं अब हाईराइज सोसाइटियों में भी नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी न केवल प्रबंधन को सशक्त बना रही है, बल्कि सोसाइटी के समग्र विकास को भी नई दिशा दे रही है। रखरखाव, सुरक्षा, स्वच्छता और सांस्कृतिक गतिविधियों तक महिलाएं सक्रिय रूप से जिम्मेदारी संभाल रही हैं। हाल ही में सेक्टर 110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी में एओए चुनाव हुए और इस चुनाव में 33 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व दर्ज किया गया, जिसमें तीन महिलाओं ने जीत हासिल की। वहीं सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में भी महिला उम्मीदवारों ने सफलता हासिल कर नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली है।
निवासियों ने जताया है भरोसा -
वर्ष 2022 में पहली बार एओए गठन के दौरान उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी, जब लोग आगे आने से हिचकिचा रहे थे। अब दोबारा निवासियों ने हम पर भरोसा जताया है, यह हमारे लिए जिम्मेदारी और प्रेरणा दोनों है। उनके साथ माधवीलता पटेल और जया साहनी भी सोसाइटी प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। - कविता गुप्ता, लोटस पनाश निवासी
विज्ञापन


पिछले एक वर्ष में हॉर्टिकल्चर से जुड़े कार्यों को बेहतर ढंग से संभालने के कारण निवासियों का विश्वास और मजबूत हुआ है। हम इस भरोसे को बनाए रखते हुए और बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। - अलका वर्मा, लोटस बुलेवर्ड निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से एओए से जुड़ी हैं। उन्होंने महासचिव से लेकर अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी निभाई है। उनका कहना है कि निवासियों का लगातार विश्वास हमें सोसाइटी के हित में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। - कविता कुमार राजेश, निवासी सेक्टर-137 स्थित एक्सोटिका फ्रेस्को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed