फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman's purse snatched after she got off an e-rickshaw.

Noida News: ई-रिक्शे से उतरी महिला का पर्स छीना

Fri, 03 Jul 2026 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Woman's purse snatched after she got off an e-rickshaw.
नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-36 में घर लौट रही महिला से पर्स झपट लिया। वारदात के वक्त बदमाशों ने उसे धक्का भी दिया, जिससे वह गिरते-गिरते बची। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता हिमानी ने पुलिस को बताया कि 27 मई को वह ई-रिक्शे से घर लौट रही थीं। गेट नंबर-1 से करीब 50 मीटर पहले वह ई-रिक्शे से उतरीं और पैदल ही घर जाने लगीं। इसी दौरान युवकों ने उनके हाथ से पर्स झपट लिया। उन्होंने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी, लेकिन तब तक दोनों आरोपी तेजी से फरार हो चुके थे। पर्स में चार डेबिट और क्रेडिट कार्ड, चांदी का ब्रेसलेट, कलाई घड़ी, एक पेनड्राइव तथा कुछ नकदी थी। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed