{"_id":"64dd2ddb7f5c97e5e00d1f06","slug":"womans-dead-body-found-in-rotten-condition-in-house-grnoida-news-c-23-1-noi1091-15270-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद, मोहबा के लिए ध्यानार्थ:::: मकान में सड़ी गली अवस्था में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद, मोहबा के लिए ध्यानार्थ:::: मकान में सड़ी गली अवस्था में मिला महिला का शव
विज्ञापन
मकान में सड़ी गली अवस्था में मिला महिला का शव
- हत्या की आशंका, छह दिन पहले कमरे पर लाया था एक राजमिस्त्री
- गाजियाबाद के इंद्रापुरम से लापता हुई थी मूल रूप से मोहबा की महिला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के चिपयाना बुजुर्ग स्थित कमल एन्क्लेव वसंत विहार स्थित एक मकान में एक महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला है। मकान में किराए पर रहने वाला राजमिस्त्री महिला को छह दिन पूर्व लाया था। राज मिस्त्री मौके से फरार मिला। आशंका है कि वह महिला की हत्या के बाद मौके से फरार हो गया। मूल रूप से मोहबा, यूपी की महिला मीना देवी गाजियाबाद के इंद्रापुरम से लापता हुई थी।
कमल एनक्लेव बसंत विहार स्थित मकान नंबर 36 के मालिक संजय कुमार ने बिसरख पुलिस को सूचना दी कि उनके मकान की पहली मंजिल के एक कमरे से बदबू आ रही है। इस कमरे में किराए पर राजमिस्त्री राकेश कुमार रहता है। पुलिस मौके पर पहुंची तो राजमिस्त्री के कमरे का गेट बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोला गया तो कमरे में एक महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला। उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। शव 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच में पता चला कि राजमिस्त्री राकेश मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह महिला को 11 अगस्त को कमरे पर लेकर आया था। वहीं महिला मीना देवी के पति ने मंगलवार को ही पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस राकेश की तलाश कर रही है।