{"_id":"62017c718b088d11f25ba784","slug":"woman-was-murdered-in-a-transaction-of-three-lakhs-noida-news-noi631035927","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख के लेनदेन में हुई थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख के लेनदेन में हुई थी महिला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-12 में रविवार रात महिला की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को मुंह बोली बहन मानता था, लेकिन पैसे के लेनदेन के कारण उसने हत्या कर दी। आरोपी की पहचान नेपाल निवासी शेर बहादुर थापा के रूप में हुई है। आरोपी महिला के साथ कंपनी में नौकरी करता था और वह हरौला में रहता था।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी कि उसकी बहन कल्पना पोरवाल की किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की तो महिला के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। आरोपी की तलाश में पुलिस ने 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरे तलाश की और मेट्रो अस्पताल तक आरोपी दो-तीन जगह सीसीटीवी कैमरे में आया। संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने महिला की हत्या करना कबूल कर लिया।
एडीसीपी ने बताया कि कल्पना ने नवंबर में बेटी की शादी के लिए थापा से तीन लाख रुपये लिए थे। थापा ने यह रुपये किसी से ब्याज पर लिए थे। लेकिन महिला उनको अब लौटा नहीं पा रही थी। वहीं थापा पर पैसे वाला लगातार दबाव बना रहा था। पिछले कुछ दिन से थापा और कल्पना के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ था। कल्पना ने रविवार को थापा को घर से पैसे ले जाने के लिए बुलाया था। जहां पर कल्पना ने शेर बहादुर थापा को डराया धमकाया और गलत आरोप लगाने की धमकी देते हुए जेल पहुंचाने की चेतावनी दी। इस बात पर शेर बहादुर को गुस्सा आया और उसने रसोई के पास रखें प्रेशर कुकर को उठाकर कल्पना के सिर पर दे मारा जिससे वह गिर गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वह फरार हो गया।