फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman threatened with Triple talaq

बेटी को दी तीन तलाक की धमकी, सदमे से पिता की मौत

Tue, 27 Oct 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Woman threatened with Triple talaq
तावडू। गुढ़ी गांव में ससुराल पक्ष द्वारा बेटी को संपत्ति से बेदखल करने और तीन तलाक की धमकी देने पर सदमे से पिता की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर ससुराल पक्ष के चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित इमरान निवासी गांव राणोली, जिला अलवर राजस्थान ने बताया कि करीब 18 साल पहले उनकी भतीजी कुलसुम की शादी शहाबुद्दीन निवासी गुढ़ी से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद से ही आरोपी पति उसके साथ मारपीट और तीन तलाक देने की धमकी देता था।
विज्ञापन

इसके बाद शहाबुद्दीन ने एक अन्य महिला से शादी कर ली जिससे उसे एक बच्चा भी है। मामले को सुलझाने के लिए 21 अक्तूबर को गणमान्य लोगों की गांव में एक पंचायत हुई थी। इसमें उनके बड़े भाई दीनू भी शामिल हुए थे। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके भाई को अपशब्द कहे और मारपीट करने पर उतारू हो गए। पंचायत के बावजूद आरोपी नहीं माने। दीनू यह सब बर्दाश्त नहीं कर सके और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में तावडू सदर थाना प्रभारी हेमेंद्र मीणा का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed