फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman seeking action against husband ate poisen

पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही महिला ने खाया जहर

Sat, 16 Nov 2019 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman seeking action against husband ate poisen
रबूपुरा में जहर खाने वाली महिला को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : Grnoida
पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही महिला ने खाया जहर
विज्ञापन

रबूपुरा। ब्लैकमेल कर दुष्कर्म व पकड़े जाने पर निकाह करने के 13 दिन बाद प्रताड़ित कर भागने वाले शौहर पर कार्रवाई की मांग को लेकर भटक रही महिला ने शुक्रवार को आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ससुराल के पड़ोसियों ने महिला को खाट पर लिटाकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले को दंपती का आपसी विवाद मानकर जांच कर रही है। इसी वजह से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
दनकौर क्षेत्र की रहने वाली युवती व उसकी ने मां सोमवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। महिला का आरोप था कि करीब साल पहले वह अपने रिश्तेदार के यहां निकाह में गई थी। वहां एक युवक ने नशीला पदार्थ मिली रसमलाई खिलाकर उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो ले लिए। यह फोटो मंगेतर के पास भेजकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर संबंध बनाने लगा। तीन अक्तूबर को देररात आरोपी पीड़िता के घर में घुस आया और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन और पड़ोसियों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा था। इसके बाद आरोपी युवक पक्ष के लोगों ने पंचायत कर दोनों का निकाह करा दिया। आरोप था कि निकाह के बाद आरोपी पीड़िता को हरियाणा के एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने 16 अक्तूबर को पीड़िता का गला दबाने की कोशिश की। उसकी गर्दन पर जलती हुई सिगरेट भी लगाई। इसके बाद आरोपी भाग गया। दो दिन इंतजार करने के बाद पीड़िता ससुराल पहुंची तो उसे वहां से भी भगा दिया गया।
विज्ञापन

बाजार से खरीदा जहर, शौहर के घर के बाहर बिगड़ी हालत
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को एक बार फिर पीड़िता ससुराल पहुंची थी, लेकिन शुक्रवार को उसे वहां से निकाल दिया गया। इससे क्षुब्ध होकर उसने बाजार से जहरीला पदार्थ खरीदा और उसका सेवन कर लिया। शौहर के घर के बाहर उसकी हालत बिगड़ गई। इससे पहले महिला ने आरोप लगाया था कि उसने दनकौर, रबूपुरा थाने और पुलिस ऑफिस में जाकर कार्रवाई की मांग की थी। महिला अपने पति के साथ रहना चाहती है और साथ नहीं रखने पर कार्रवाई की मांग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला जबरन रबूपुरा स्थित युवक के घर में घुसी और हंगामा किया। बाद में उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रबूपुरा पुलिस ने कोई लिखित तहरीर नहीं मिलने की जानकारी दी है।
- रणविजय सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed