फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman power will try her hand in shooting competition on Women's Day

महिला दिवस पर शूटिंग प्रतियोगिता में हाथ आजमाएंगी नारी शक्ति

Thu, 04 Mar 2021 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Woman power will try her hand in shooting competition on Women's Day
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्राधिकरण 7 और 8 मार्च को महिलाओं के लिए शूटिंग प्रतियोगिता कराएगा। सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम के शूटिंग रेंज में प्रतियोगिता रविवार सुबह 10:30 बजेे से सोमवार शाम 6 बजे तक होगी।
विज्ञापन

मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए नोएडा और आसपास की महिलाओं ने रुचि दिखाई है। जिला खेल अधिकारी की ओर से अन्य जिलों और महत्वपूर्ण संस्थाओं के अलावा स्कूलों आदि से संपर्क कर आयोजन की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नोएडा, दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र के विभिन्न आयु वर्ग यानी 10 वर्ष से कम, 10 से 12, 13 से 18, 19 से 25 और 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाओं और महिलाओं को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। महिला 10 मीटर एयर पिस्टल व 10 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले सकती हैं। मिशन शक्ति अभियान को बल प्रदान करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed