Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman murdered by slitting her throat

Noida News: महिला की गला रेतकर हत्या

Sun, 26 Oct 2025 12:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered by slitting her throat
नगीना में शव मिलने वाली महिला हिना परवीन का फाइल फोटो।
नगीना/नहटौर (बिजनौर)। नहटौर के मोहल्ला तकियागढ़ी निवासी हिना परवीन (32) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की देर शाम हिना का शव बिजनौर कोतवाली मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। शव की शिनाख्त करने के बाद मृतका के पति ने दो के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम बिजनौर कोतवाली मार्ग पर गांव जीतपुर पलड़ी के संपर्क मार्ग के पास झाड़ियों के एक महिला का शव पड़ा मिला। रक्तरंजित शव पड़ा देख जीतपुर पलड़ी के ग्राम प्रधान ने नगीना पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल, सीओ डॉ. अंजनी चतुर्वेदी और नगीना पुलिस ने मुआयना किया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास किए गए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर नजाकत पुत्र अकबर हाल निवासी मोहल्ला तकियागढ़ी नहटौर ने नगीना पुलिस से संपर्क साधा और मृतका की शिनाख्त अपनी पत्नी हिना परवीन के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात कार में बैठकर गई थी हिना
मृतका के ससुर अकबर ने बताया बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे हिना अपने छह बच्चों और पति नजाकत को घर में सोता हुआ छोड़कर नहटौर से एक सफेद रंग की ऑल्टो कार में बैठकर निकली थी। इसके बाद से घर नहीं लौटी। रात में करीब एक बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर नजाकत की नींद टूटी। जिसने हिना को घर तलाशा लेकिन नहीं मिलने पर उसने परिजनों को जानकारी दी और मोहल्ले में तलाश किया। शुक्रवार को लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि हिना एक ऑल्टो कार में बैठकर निकली थी। अब शनिवार को उसका शव मिला।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
मृतका के पति नजाकत की ओर से माजिद अहमद उर्फ बंटी निवासी मोहल्ला कस्साबान बिजनौर और उसके साथी सुल्तान निवासी बास्टा रोड चांदपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि माजिद का उसके घर पर आना जाना था। जान पहचान के चलते उसकी पत्नी हिना को अपने संग ले गया और हत्या कर दी। बताया गया कि हिना का निकाह 12 साल पहले सरायमीर नगीना निवासी नजाकत के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद ही हिना अपने पति नजाकत के संग अपने मायके नहटौर में आकर रहने लगी थी।


मृतका के पति की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन कर दिया गया है। - डॉ. अंजनी चतुर्वेदी, सीओ नगीना

नगीना में शव मिलने वाली महिला हिना परवीन का फाइल फोटो।

नगीना में शव मिलने वाली महिला हिना परवीन का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed