{"_id":"65f1e2d40112e6c75e0301e3","slug":"woman-miscarry-after-being-kicked-in-stomach-and-blames-husband-2024-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति की हैवानियत: महिला को पीटा, पेट में लात मारने से गिरा गर्भ; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की हैवानियत: महिला को पीटा, पेट में लात मारने से गिरा गर्भ; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
Wed, 13 Mar 2024 11:02 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:02 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में पेट में लात मारने से महिला का गर्भ गिरने का मामला सामने आया है। पति पर आरोप लगा है। वहीं शिकायत के छह दिन बाद भी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंगला चमरू गांव निवासी गर्भवती ने पति पर पेट में लात मारने का आरोप लगाया है। इससे गर्भपात हो गया। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के छह दिन बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है और आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ दिया। महिला ने सोशल पर संदेश वायरल किया है। एडीसीपी ग्रेनो अशोक कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
मूलरूप से संभल के चंदौसी निवासी सीमा नोएडा की कंपनी नौकरी करती थी। वर्ष 2006 में उनकी पड़ोस में डेयरी करने वाले संजय से मुलाकात हुई। संजय जारचा के नंगला चमरू गांव के रहने वाला है।
विज्ञापन
आरोप है कि संजय ने जाति छिपाकर महिला ने शादी की। उसके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 16 साल का है। आरोप है कि संजय अक्सर महिला की पिटाई करता था। इसके बाद करीब पीड़िता 13 साल जेठ-जेठानी के पास रही। इसके बाद आरोपी महिला को गांव ले आया।
विज्ञापन
इस दौरान संजय के किसी महिला से संबंध हो गए। इसको लेकर विवाद रहने लगा। आरोप है कि छह मार्च को संजय ने पीड़िता के पेट में लात मार दी, जिससे तीन माह का गर्भ गिर गया। पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया।