{"_id":"644d2419cd76b79c970260db","slug":"woman-dies-due-to-fire-under-suspicious-circumstances-two-girls-scorched-noida-news-c-340-1-del1011-12022-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संदिग्ध हालात में आग लगने से महिला की मौत, दो बच्चियां झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संदिग्ध हालात में आग लगने से महिला की मौत, दो बच्चियां झुलसीं
विज्ञापन
- उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके के एक घर में हुआ हादसा
- महिला के खुद आग लगाने की आशंका, मां को बचाने में झुलसी बच्चियां
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला स्थित ओल्ड चंद्रावल इलाके में शनिवार दोपहर संदिग्ध हालात में एक घर में आग लग गई। हादसे में एक महिला व उसकी दो बच्चियां बुरी तरह झुलस गईं। गंभीर हालत में तीनों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला आरती (28) को मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं अस्पताल में आरती की दोनों बच्चियों वीना (12) और निक्कू (6) का इलाज जारी है। इनकी हालत स्थिर बनी हुई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आरती ने खुद को आग लगाई। उसको बचाने के चक्कर में उसकी दोनों बेटियां भी झुलस गईं। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सिविल लाइंस थाना पुलिस आरती के पति मुकेश कुमार व बाकी परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरती के सीडीआर से भी पड़ताल की जा रही है।
आरती का पति मुकेश प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार दोपहर के समय वह किसी काम से बाहर गया था। इस बीच घर में आग लग गई। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन मकान के ग्राउंड फ्लोर पर आरती और उसकी दो बच्चियां झुलसी हुई मिलीं। क्राइम स्पाट की जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।