फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   woman died under suspicious circumstances after nine years of marriage in Greater Noida

दहेज लोभियों से हारी एक और बेटी: ससुरालियों ने की थी 35 लाख की डिमांड, संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

Fri, 22 Aug 2025 07:04 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 07:04 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना इलाके में एक महिला की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। मृतका की बहन ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
woman died under suspicious circumstances after nine years of marriage in Greater Noida
बहन की तहरीर पर केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शादी के नौ साल बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की बहन ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर में बताया है कि ससुरालियों ने मिलकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसकी बहन को आग के हवाले कर दिया। विरोध करने पर शिकायतकर्ता को भी पीटा गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर-2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित ओर विपिन से हिन्दू रीति-रिवाज से बिना दान-दहेज के हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था। लेकिन उसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। इस बीच एक कार ओर दी थी, लेकिन उसके बाद भी आरोपियों की डिमांड कम नहीं हुई। उनकी दोनों पुत्रियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपी ने समझौता नहीं माना।

विज्ञापन

वहीं मृतका की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया और अपने पुत्र विपिन ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। जिसके बाद विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। जब कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। 

इस दौरान कंचन का पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर मौके पर मौजूद थे। गंभीर हालत में निक्की को पड़ोसियों की मदद से फोर्टिस हॉस्पिटल एच्छर ग्रेटर नोएडा ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कंचन का आरोप है कि जिस दौरान उनकी बहन की हत्या की वह मौके पर थी, लेकिन वह चाहकर भी कुछ नहीं कर सकी। बहन की मौत से गुस्साई कंचन ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कासना कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजन ने पेट्रोल डालकर जलाकर मारने का आरोप लगाया है।

बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
पिता का कहना है कि निक्की का एक पुत्र अविश (6) है। निक्की का पति शराब पीकर आए दिन लड़ाई करता है। वहीं कंचन की एक पुत्री लाव्या (7) व विनीत (4) है। पुत्री की मौत से परिवार में मातम छाया है। मां की मौत से पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने घटने को अपनी आंखों के सामने होते हुए देखा है। वहीं कासना कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया है। घटना के बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए घर बंद कर फरार हो गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जरूरी कार्रवाई कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed