फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman commits suicide by jumping from 16th floor with 6 month old baby

Greater Noida: छह महीने के मासूम के साथ 16वीं मंजिल से कूदी महिला, मां-बच्चे दोनों की गई जान

Wed, 10 Jan 2024 08:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 10 Jan 2024 08:12 AM IST
सार

पुलिस ने परिजन और सोसाइटी में पूछताछ की इससे पता चला कि महिला किसी बीमारी से पीड़ित थी और अपने पति से अलग मां और भाई के पास रह रही थी। सारिका डिप्रेशन में भी थी। इसके चलते उसने अपनी बच्ची को साथ लेकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Woman commits suicide by jumping from 16th floor with 6 month old baby
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की ला रेजिडेंसिया सोसाइटी में मंगलवार रात दर्दनाक घटना हुई। सोसाइटी में मां और भाई के साथ रह रही 33 वर्षीय सारिका अपनी 6 माह की बच्ची को गोद में लेकर 16वीं मंजिल से कूद गई। इससे दोनों मां बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि सारिका के पति विदेश में रहते हैं। सारिका ने डिप्रेशन में  खुदकुशी कर जान गंवाई है।

विज्ञापन


बिसरख कोतवाली पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात लगभग 12 बजे सूचना मिली थी कि एक महिला सोसाइटी की 16वीं मंजिल से अपनी बच्ची को लेकर कूद गई है। सूचना मिलते ही एसीपी और कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार की टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने परिजन और सोसाइटी में पूछताछ की इससे पता चला कि सारिका किसी बीमारी से पीड़ित थी और अपने पति से अलग मां और भाई के पास रह रही थी। सारिका डिप्रेशन में भी थी। इसके चलते उसने अपनी बच्ची को साथ लेकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही मनाया था बड़े बेटे का जन्मदिन
एसीपी हेमंत उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई परिजन ने बताया कि सारिका के पति विदेश में है। कुछ दिन पहले ही वह अपनी मां के पास आई थी। सारिका के डिप्रेशन में होने के कारण ही परिजन ने उसे अपने पास बुलाया था। एक दिन पहले ही सारिका के 4 साल के बड़े बेटे का जन्मदिन परिजन ने मनाया था इसमें सारिका के ससुराल वाले भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed