{"_id":"637c96c72e486f79e90cdcd4","slug":"woman-commits-suicide-by-jumping-from-16th-floor-of-eco-village-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: इको विलेज सोसाइटी की 16वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: इको विलेज सोसाइटी की 16वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा
Tue, 22 Nov 2022 03:01 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 22 Nov 2022 03:01 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक इको विलेज सोसाइटी की 16वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत हो गई। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र की इको विलेज-तीन सोसाइटी निवासी 35 वर्षीय श्वेता यादव की मंगलवार तड़के 16 मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
श्वेता यादव अपने पति और तीन वर्षीय बच्ची के साथ फ्लैट में रहती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूछताछ में पति से विवाद की बात सामने आई है। श्वेता पीएचडी कर रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर श्वेता के जौनपुर निवासी मायके वालों को सूचना दी है। अभी मायके पक्ष के लोग ग्रेटर नोएडा नहीं पहुंचे हैं, वे रास्ते में बताए जा रहे हैं। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन