{"_id":"61cb30fe4e167c653339d48c","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-while-talking-to-husband-on-mobile-noida-news-noi6238757143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर पति से बात करते हुए फंदा लगाकर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर पति से बात करते हुए फंदा लगाकर महिला ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र स्थित छिजारसी कॉलोनी में सोमवार रात एक महिला ने फोन पर पति से बात करते हुए फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के कानों में ईयरफोन लगा था और जेब में मोबाइल रखा था। पुलिस ने फोन को जब्त करके जांच शुरू कर दी है। महिला ने कुछ माह पहले ही प्रेम विवाह किया था, लेकिन विवाद के कारण वह पति से अलग रह रही थी। पुलिस महिला के परिजनों का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया कि मूल रूप झारखंड निवासी ज्योति (24) एक कंपनी में काम करती थी। कुछ माह पहले ही उसने एक युवक से प्रेम विवाह किया था।
कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दंपति अलग-अलग रहने लगे। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के कान में ईयरफोन लगा था और जेब में मोबाइल भी रखा था। महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में अब तक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि अंदेशा है कि महिला ने पति से बात करते हुए गुस्से में फंदा लगाकर जान दी है। हालांकि, फोन की जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा। यदि परिजनों की ओर से पति या किसी अन्य के खिलाफ तहरीर दी जाएगी तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दो युवकों ने आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट
सेक्टर-20 और सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के हरौला में विनोद मंडल (19) ने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर में सुनील गिरी (18) ने सोमवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनास्थलों से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू
आईटी कर्मी मोहित ठाकुर को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एक टीम जयपुर गई है। हालांकि, अब तक कामयाबी नहीं मिल सकी है। सेक्टर-54 निवासी मोहित ठाकुर ने दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल वाले पत्नी जबरन लेकर चले गए। आरोप है कि मोहित ने पुलिस चौकी पर शिकायत कर पत्नी को बुलाने का आग्रह किया तो चौकी प्रभारी ने उसे ही जेल भेजने की धमकी दे दी। इसके बाद मोहित ने 25 दिसंबर की रात को आत्महत्या कर ली। उसने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट पोस्ट किया था। मामले में परिजनों शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एडीसीपी ने चौकी इंचार्ज की भूमिका की जांच कराने की बात कही है।