फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman assaulted after being asked to put a muzzle on her dog in Eco Village One Society GN WEST

कुत्ते पर फिर रार: मास्क पहनाने के लिए कहने पर भड़की महिला, शख्स के मारे थप्पड़ ही थप्पड़; थाने पहुंचा मामला

Mon, 15 Jan 2024 12:59 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 15 Jan 2024 12:59 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी में कुत्ते को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। स्थानीय निवासी ने मजल पहनाने के लिए कहने पर महिला भड़क गई। इसके बाद मारपीट की।

विज्ञापन
Woman assaulted after being asked to put a muzzle on her dog in Eco Village One Society GN WEST
कुत्ते के विवाद में मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी में रविवार को कुत्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि मजज पहनाने के लिए कहने पर कुत्ते के मालिक की पत्नी ने निवासी को थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।

विज्ञापन


रविवार देर रात सोशल मीडिया पर घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया। इसमें महिला सोसाइटी निवासी को थप्पड़ जड़ती दिख रही है। बताया गया है कि यह वीडियो ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी का है। मामले के मुताबिक दंपति बिना मजल के कुत्ते को लेकर जा रहे थे। इस दौरान एक निवासी ने कुत्ते को मजल पहनाने के लिए कहा। 
विज्ञापन


इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर महिला ने निवासी को थप्पड़ जड़ दिए। तभी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद कुछ लोग महिला और उसके पति के खिलाफ शिकायत करने में बिसरख कोतवाली पहुंचे। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed