फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman arrested for providing accounts on rent to Nigerian fraudster

Noida News: नाइजीरियाई जालसाज को किराए पर खाता उपलब्ध कराने वाली महिला गिरफ्तार

Wed, 01 Feb 2023 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested for providing accounts on rent to Nigerian fraudster
नाइजीरियाई जालसाज को किराए पर खाते उपलब्ध कराने वाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन


- अब तक 110 से अधिक खाते करा चुकी है उपलब्ध,
- अमेरिकी गोल्ड माइनिंग कंपनी संग कारोबार के नाम पर हुई थी 60 लाख की ठगी में गिरफ्तारी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नाइजीरियाई साइबर जालसाजों को किराए पर भारतीयों के बैंक खाते उपलब्ध कराने वाली महिला को नोएडा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर निवासी प्रीति चंद्रा (24) अब तक 110 खाते उपलब्ध करा चुकी है। पुलिस ने अमेरिकी गोल्ड माइनिंग कंपनी के साथ कारोबार करने के नाम पर 60 लाख की ठगी मामले में प्रीति को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मार्च 2020 में गाजियाबाद निवासी अखिलेश सिंह ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज शिकायत में उन्होंने कहा था कि उनके पास अमेरिका के विंस्टन गोल्ड माइनिंग कारपोरेशन के परचेज मैनेजर बनकर नाइजीरियाई जालसाजों ने फोन किया था। जालसाजों ने हजारों डॉलर के लाभ का झांसा दिया था। आरोपियों ने उनसे शिपिंग चार्ज, कंसल्टेंसी चार्ज समेत अन्य मद में 60 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले की जांच साइबर क्राइम थाना पुलिस कर रही थी। साइबर क्राइम थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि इस मामले की जांच और इनपुट के बाद नाइजीरियाई जालसाजों को किराए पर खाता उपलब्ध कराने वाली प्रीति चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में नाइजीरियाई जालसाजों को किराए पर पैसे लेकर खाते उपलब्ध कराने स्वीकार कर ली। पुलिस उसके सहयोगियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



एक खाते के लिए हर माह मिलते थे पांच हजार

पुलिस पूछताछ में प्रीति चंद्रा ने बताया कि उसे हर खाते लिए एक बार में 15 हजार रुपये और हर महीने प्रति खाते पांच हजार रुपये दिए जाते थे। नाइजीरियन गिरोह के सरगना क्रिस्टी मर्फी से उसकी दोस्ती है। वह उससे मिलती जुलती है। बीए पास प्रीति ने पुलिस को बताया कि उसकी जान पहचान कई नाइजीरियन गिरोह के जालसाजों से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed