{"_id":"691b8a46d67a91e4fe049fd4","slug":"woman-accuses-youth-of-sexual-assault-na-news-c-139-1-mdr1001-107782-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप
विज्ञापन
साहिबाबाद। लोनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने युवक पर धर्म छिपाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपना धर्म छिपाकर शादी का झांसा दिया। गर्भवती होने पर युवक ने गर्भपात कराया। महिला के आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
महिला ने वीडियो में बताया कि उनके पति किसी केस में जेल गए हैं। पति के जेल जाने के बाद वह अकेले रह रही थी। तभी दूसरे धर्म का युवक मिला। युवक ने अपना धर्म छिपाया। इसके बाद युवक ने महिला को शादी का झांसा दिया।
आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसे शालीमार गार्डन स्थित फ्लैट किराये पर दिलवाया। युवक लगातार उस फ्लैट पर आकर उसका यौन शोषण करने लगा। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच वह गर्भवती हो गईं, तो आरोपी ने जबरन उन्हें गर्भपात करने की दवा खिला दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी खोड़ा कॉलोनी में रहता है। आरोप है कि इस गलत कृत्य में आरोपी की बहन ने भी उसका साथ दिया है। वायरल वीडियो में महिला ने आरोप लगाए है कि वह थाना शालीमार गईं, तो पुलिस ने उसे धमकाकर भगा दिया। वह कई दिनों से थाने और चौकी के चक्कर काट रही हैं, बावजूद इसके सुनवाई नहीं हो रही है।