फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Witness brother-in-law opened fire on a woman out on bail in the murder of her husband

Noida News: पति की हत्या में जमानत पर चल रही महिला पर गवाह जेठ ने चलाई गोलियां

Sun, 05 Mar 2023 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Witness brother-in-law opened fire on a woman out on bail in the murder of her husband
- 24 जुलाई 2021 को महिला ने जीजा के साथ मिलकर किया था कत्ल
विज्ञापन


- महिला की टांग और जांघ में लगी गोली, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। पति का अपहरण कर हत्या के मामले में जेल जाने के बाद छह माह पहले जमानत पर बाहर आई गढ़ी शहदरा गांव की कविता पर उसके जेठ ने ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाकर जानलेवा हमला किया। महिला के एक गोली टांग और दूसरी जांघ में लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कविता को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कविता के बयान के आधार पर संजय भाटी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गढ़ी शहदरा गांव में कविता शुक्रवार शाम घर में मौजूद थी। तभी उसका गुरुग्राम निवासी जेठ संजय भाटी उसके घर में पहुंचा। संजय भाटी ने कविता पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाईं। एक गोली कविता की टांग व एक जांघ में लगी, जबकि गनीमत रही कि तीन गोलियां उसके पास से गुजर गईं। इससे उसकी जान बच गई। महिला कविता को पुलिस ने उसके पति की हत्या के मामले में वर्ष 2021 में जेल भेजा था। उस पर आरोप है कि उसने अपने जीजा व किरायेदार मोहित के साथ मिलकर प्लाट के रुपये हड़पने के लिए पति की हत्या की थी। इस केस में कविता का जेठ संजय भाटी गवाह है। आशंका है कि छोटे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपी संजय ने कविता पर जानलेवा हमला किया गया है। संजय भाटी मेरठ में मारे गए गैंगस्टर नंदू रावण का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

.............................
ये हैं कविता पर आरोप:
गढ़ी शहदरा गांव निवासी कविता का पति अजीत 28 जून 2021 को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। पुलिस ने 24 जुलाई को कविता व उसके किरायेदार मोहित व अन्य आरोपियों पर अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस ने अजीत का शव बरामद कर खुलासा किया था कि कविता ने अपने जीजा आदेश के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची। उसने पांच लाख रुपये देकर मोहित को अपने साथ मिला लिया। अजीत ने एक प्लाट 55 लाख रुपये में अपने चचेरे भाई संजय भाटी को बेचा था। संजय ने 21 जून को 21 लाख रुपये अजीत व कविता के संयुक्त खाते में डाले थे। कविता ने 13 लाख रुपये चेक के माध्यम से अपने जीजा आदेश को दे दिए थे। आरोपी ये रुपये हड़पना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------------
महिला अपने पति की हत्या में जेल जा चुकी है। छह माह पहले ही वह जमानत पर बाहर आई थी। महिला के जेठ ने ही गोली मारी है। महिला के पैर में गोली लगी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- डॉ. राजीव दीक्षित, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed