फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   With the help of Shivam, Kashi's team won the UP T20 title

Noida News: शिवम के बूते काशी की टीम ने जीता यूपी टी-20 का खिताब

Sun, 07 Sep 2025 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
With the help of Shivam, Kashi's team won the UP T20 title
लखनऊ में हुए फाइनल मैच में मेरठ मावेरिक्स को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। जिले के क्रिकेटर शिवम मावी ने यूपी टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मेरठ के खिलाफ अपनी टीम काशी रुद्रांस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को फाइनल मैच में मेरठ मावेरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 144 रन का स्कोर खड़ा किया। काशी के गेंदबाजों के सामने मेरठ के बल्लेबाज रनों के लिए जूझते हुए नजर आए। शिवम मावी ने चार ओवर में 24 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। 145 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी काशी की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

इस लीग में शिवम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नोएडा किंग्स के खिलाफ 37 रन देकर चार विकेट रहा। लीग में क्रिकेटर ने 22 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। काशी रुद्रास का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल में उन्होंने दो विकेट हासिल कर टीम को विजय बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed