फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   With the help of administration and police, electricity theft worth lakhs of rupees has been stopped in Sambhal.

Noida News: संभल में प्रशासन व पुलिस के सहयोग से रुकी है लाखों रुपये की बिजली चोरी

Sat, 11 Oct 2025 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
With the help of administration and police, electricity theft worth lakhs of rupees has been stopped in Sambhal.
बहजोई(संभल)। जिले में लाखों रुपये की बिजली चोरी होने से रोकने का काम जिला प्रशासन व पुलिस ने किया। यह बात नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कही। वह शुक्रवार को बड़ा मैदान पर चल रहे संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव के दौरान पंडाल में बैठे लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में संभल के दीपा सराय एक ऐसा इलाका थी। यहां के लोगों के नाम तो बड़े-बड़े थे, लेकिन काम बिजली चोरी का था। इस इलाके में जाने की किसी की हिम्मत नहीं होती थी। यहां के लिए कहा जाता था कि प्रशासन व पुलिस की ओर से कोई भी इस इलाके में चला जाए, लेकिन वापसी में ठीक से लौटने की उम्मीद नहीं होती। वहीं, जिले के प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने विद्युत निगम के साथ मिलकर चेकिंग करते हुए विद्युत चोरी को काफी हद तक रोका। साथ ही यहां स्मार्ट मीटर लगाने समेत बकाया वसूली में भी पूरा सहयोग दिया। वहीं, बिजली चोरी रुकने से ओवरलोड से भी राहत मिली है। इससे ट्रांसफॉर्मर फुंकने समेत लो वोल्टेज आदि की समस्या से भी निजात मिली है।
विज्ञापन

----
सपा सरकार में खाली प्लॉटों पर हो जाता था कब्जा
नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी में तो यह हाल था कि खाली प्लॉट पर कब्जा कर लिया जाता था। उन्होंने कहा कि समाजवाद का नारा, खाली प्लॉट हमारा। यानी खाली प्लाॅट किसी व्यक्ति का हो, तालाब का हो, सार्वजनिक स्थान का हो, पार्क का हो, मंदिर का हो या मठ का हो। अगर खाली पड़ा है तो उसको कब्जा कर लो। कब्जा करने के बाद उस पर यह बना लो, वो बना लो। कहीं धार्मिक संस्थान के नाम पर, कहीं और चीजों के नाम पर। ऊर्जा मंत्री बोले, मुझे बताया गया 86 हेक्टेयर जमीन जो है वह करीब ऐसे मुक्त कराई गई है। यहां कई मकान व खाली प्लॉट हैं। वहीं जानकारी मिली है कि जमीन कब्जा करने के आरोप में हाल ही में एक धार्मिक स्थान पर भी बुलडोजर चलाया गया था।
विज्ञापन

----
विद्युत, पालिका व सफाई कर्मियों को दिए गए प्रशस्तिपत्र

संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव के कार्यक्रम में नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विद्युत निगम समेत पालिका व सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशस्तिपत्र पाकर कर्मियों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
छोटे दुकानदारों को न किया जाए परेशान
नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मियों से स्पष्ट कर दिया गया है, कि छोटे दुकानदारों में पान वाले, दर्जी, हलवाई व जूता-चप्पल बेचने वालों आदि को बिजली चेकिंग व चोरी के नाम पर परेशान करना बंद करो। जहां संगठित चोरी हो रही है। वहां प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ चेकिंग कर कार्रवाई की जाए।

----

हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता वाहनों को किया रवाना

नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बड़ा मैदान पर नगर पालिका परिषद संभल व बहजोई आदि के स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बीच डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया समेत एडीएम प्रदीप वर्मा, पालिकाध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू समेत ईओ, पालिका कर्मी व सफाईकर्मी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed