फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Will neither give land nor allow displacement of villages: Farmers

न जमीन देंगे और न ही गांवों का होने देंगे विस्थापन : किसान

Mon, 25 Dec 2023 02:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Will neither give land nor allow displacement of villages: Farmers
- एयरपोर्ट से प्रभावित 14 गांव के किसानों ने बनवारीवास में की महापंचायत
विज्ञापन

- परियोजना के तीसरे, चौथे चरण में 1888 हेक्टेयर जमीन का होना है अधिग्रहण

- एयरपोर्ट के अंदर आने वाले 6 गांव का करना होगा पूर्ण विस्थापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। नोएडा एयरपोर्ट के तीसरे व चौथे चरण से प्रभावित 14 गांव के किसानों ने जेवर के बनवारीवास गांव में महापंचायत की। इसमें किसानों ने शासन-प्रशासन पर विकास के नाम पर क्षेत्र के विनाश का आरोप लगाया। किसानाें ने कहा कि प्रशासन जिस तरीके से शासन को गुमराह कर गलत नीतियों से किसानों की जमीन को लेकर उन्हें उजाड़ने का काम कर रहा है। वह पूरी तरह से गलत है। किसानों ने कहा कि अब तक किसान जमीन देने को तैयार थे, लेकिन अब न जमीन देंगे और न ही किसी गांव का विस्थापन होने देंगे।
महापंचायत में किसानों ने प्रशासन से लंबी लड़ाई का एलान किया। तय हुआ कि अब हर रविवार को किसान प्रभावित गांवों में पंचायत करके आगे की रणनीति बनाएंगे। एयरपोर्ट के स्टेज 2ए के तीसरे व चौथे चरण के विस्तारीकरण के लिए थोरा, खाजपुर, नीमका, रामनेर, किशोरपुर, बनवारीवास, पारोही, मुकीमपुर शिवारा, जेवर बांगर, साबौता मुस्तफाबाद, अहमदपुर चौरोली, दयानतपुर, बंकापुर व रोही गांव की कुल 2053 हेक्टेयर जमीन का भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत अधिग्रहण किया जाना है। जिसमें से 1888.90 हेक्टेयर जमीन किसानों से अधिग्रहण व 164 हेक्टेयर सरकारी जमीन के पुर्नग्रहण से जी जाएगी। इसके लिए एसआईए सर्वे (सामाजिक समाघात निर्धारण) रिपोर्ट पर टीम ने गांव-गांव लोक सुनवाई पूरी कर ली गई है। किसानों ने उस दौरान मुआवजा और नौकरी के बदले मिलने वाले पैसे बढ़ाने की बात कहते हुए जमीन देने की बात कही थी।
विज्ञापन

रविवार को सभी गांव के किसान बनवारीवास महापंचायत में पहुंचे और एयरपाेर्ट को जमीन देने से मना कर दिया। किसानों ने अगली पंचायत रविवार को जेवर के ही खाजपुर गांव में रखी है। इस मौके पर देवदत्त शर्मा, मनोज शर्मा, ओमप्रकाश, महेश, सूरजमल, त्रिलोकचंद शर्मा, ओमदत्त शर्मा, कृष्णपाल सिंह, लेखराज सिंह, प्रभुसिंह, अमरपाल, सतपाल फौजी, महेंद्र सिंह, मनोज सिंह व मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed