फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   will keep all communities like my family

36 बिरादरी को परिवार की तरह रखूंगा : आफताब अहमद

Wed, 17 Feb 2021 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
will keep all communities like my family
नूंह। हरियाणा के दिग्गज नेता व मेवात क्षेत्र से सांसद व पूर्वमंत्री रहे मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद को खिराजे अकीदत पेश करने मेवात सहित पूरे देश भर से हजारों लोग नूंह पहुंचे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह सहित कई दर्जन विधायक व सभी राजनैतिक दलों के नेता व समाज के सभी गोत्र पालों के चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे। इलाके के सभी गोत्र पालों 36 बिरादरी के लोगों ने नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद को पगड़ी बांधी।
विज्ञापन

चौधरी आफताब अहमद ने पगड़ी बंधने के बाद लोगों को खिताब करते हुए कहा कि जिस तरह हजारों लोगों ने आज आकर उनके वालिद को खिराजे अकीदत पेश की है, वो ये दर्शाता है कि कितना लगाव लोग उनसे रखते थे। वो हमेशा उनके नक्शे कदम पर चलकर समाज की सेवा करेंगे। सभी समाज के लोगों का, पूरी 36 बिरादरी का वो अपने परिवार की तरह ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 36 बिरादरी की 12, 52 पाल के लोगों ने आज उन्हें समाज व इलाके की जिम्मेदारी सौंपी है उसे वो हर हाल में पूरा करेंगे चाहे कुछ भी कुर्बानी देनी पड़े। लोगों की उम्मीदों को कभी भी वो कमजोर नहीं पड़ने देंगे। इस जिम्मेदारी व इलाके के प्रतिनिधित्व की पगड़ी को कभी झुकने नहीं देंगे, ना शर्मशार होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी आफताब अहमद ने घोषणा कि वो वो मेवात में लगातार तालीम के लिए काम करते रहेंगे और यूनिवर्सिटी जैसी चीज भी देंगे। अपने वालिद की याद में वो तालीमी कामों को आगे बढ़ाएंगे। इलाके के लोगों ने जो सपने देखे थे, उन्हें वो ऐसे ही पूरा करने का प्रयास करेंगे जैसे उनके वालिद ने किया था। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पीसीसी अध्यक्ष कुमारी शैलजा व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने चौधरी खुर्शीद अहमद को खिराजे अकीदत पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed