{"_id":"61f6b4fc36557b5456513677","slug":"wife-was-murdered-by-axe-after-incident-accused-husband-reached-police-post-with-a-blood-stained-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठ-सरीला: पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, घटना के बाद खून से सना हथियार लेकर पुलिस चौकी पहुंचा आरोपी पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठ-सरीला: पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, घटना के बाद खून से सना हथियार लेकर पुलिस चौकी पहुंचा आरोपी पति
Sun, 30 Jan 2022 09:25 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, राठ-सरीला
संवाद न्यूज एजेंसी, राठ-सरीला
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 30 Jan 2022 09:25 PM IST
सार
जरिया थाने के चंडौत गांव निवासी लट्टी अहिरवार ने बताया कि उनके बड़े भाई पन्नालाल अहिरवार खेती से परिवार का भरण पोषण करते हैं। पन्नालाल की अपनी पत्नी पानकुंवर (65) से करीब पांच साल से अनबन थी।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राठ-सरीला खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की सोते वक्त कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति खुद पुलिस चौकी पहुंच गया। आरोपी के छोटे भाई ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जरिया थाने के चंडौत गांव निवासी लट्टी अहिरवार ने बताया कि उनके बड़े भाई पन्नालाल अहिरवार खेती से परिवार का भरण पोषण करते हैं। पन्नालाल की अपनी पत्नी पानकुंवर (65) से करीब पांच साल से अनबन थी। जिसके चलते पन्नालाल खेत पर अकेले रहते थे। करीब एक पखवारे पूर्व रिश्तेदारों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था। जिसके बाद वह अपने घर पत्नी के पास आने जाने लगे थे।
विज्ञापन
शनिवार रात पन्नालाल का अपनी पत्नी पानकुंवर से खाना बनाने को लेकर कुछ विवाद हो गया। बताया कि पानकुंवर ने पति को खरी खोटी सुना उसकी पिटाई कर दी। उस वक्त पन्नालाल खून का घूंट पीकर रह गया। रविवार तड़के करीब तीन बजे जब पानकुंवर गहरी नींद में सो रही थीं। तभी पन्नालाल ने कुल्हाड़ी से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर गांव स्थित पुलिस चौकी पहुंच गया। इनके दोनों बेटे बृजकिशोर व राजाराम अपने परिवार के साथ ईंट भट्टों पर मजदूरी करते हैं। जरिया एसओ रामआसरे सरोज ने बताया कि पति-पत्नी में आपसी विवाद था। आरोपी के छोटे भाई लट्टी अहिरवार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।