फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wife and her lover committed the murder, both arrested

Noida News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार

Fri, 28 Nov 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 28 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Wife and her lover committed the murder, both arrested
सीतापुर। कमलापुर में हुई युवक की हत्या उसी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। इसका खुलासा पुलिस ने बृहस्पतिवार को करते हुए महिला और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से मृतक के कपड़े व हत्या करने में प्रयुक्त किया हथियार भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

महोली निवासी मनीष बाजपेयी की ससुराल कमलापुर के निजामाबाद में स्थित है। वह मंगलवार को ससुराल आए थे। बुधवार को वह अपनी पत्नी काजल के साथ घर वापस जा रहे थे। इस दौरान गांव के बाहर उन पर बांके से जानलेवा हमला हुआ था। गंभीर हालत में उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया था। सीओ सिधौली कपूर कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच के बाद लखीमपुर खीरी के फरधान थाना मूडाधामू गांव निवासी अजीत कुमार व मृतक मनीष की पत्नी काजल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जीजा संग हुई थी काजल की शादी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मनीष पूर्व में काजल का जीजा था। काजल की बहन की मौत के बाद परिजनों ने काजल की शादी मनीष के साथ कर दी थी। वहीं काजल और अजीत के बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर मनीष और काजल के बीच आए दिन विवाद होता था। दोनों के एक बेटी है। मनीष अपनी बेटी से मिलने के लिए निजामाबाद आया था। सुबह वह लखीमपुर खीरी में स्थित अपनी चाय की दुकान जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान रास्ते में बरईखेड़ा तिराहे के पास काजल ने प्रेमी अजीत के साथ मिलकर मनीष पर धारदार हथियार (गड़ासा) से हमला किया था। आरोपियों ने हत्या में प्रयुक्त गड़ासा व खून से सने कपडों को समीप स्थित बरगद के एक पेड़ के नीचे छिपा दिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हथियार, कपड़े, तीन मोबाइल फोन व एक स्कूटी बरामद की है।

2018 में हुई थी पहली पत्नी की मौत
पुलिस के अनुसार मनीष की पहली पत्नी रीती की मौत वर्ष 2018 में प्रसव के दौरान हुई थी। इसके बाद परिजनों ने 2021 में छोटी बेटी की शादी मनीष से करा दी थी। बताया जा रहा है कि दोनों की उम्र में 15 साल का फर्क था। प्रेम प्रसंग का पता चलने के बाद काजल अपने मायके में ही रहती थी। जब कभी मनीष को मिलना होता था, तो वह खुद ही कमलापुर आ जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed