फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   who were in jail now candidates are being made public knows everything Deputy Chief Minister Dinesh Sharma targeted opposition parties

नोएडा: जो जेल में थे, अब बन रहे प्रत्याशी, जनता सब जानती है, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Sun, 23 Jan 2022 11:28 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 23 Jan 2022 11:28 PM IST
सार

दिनेश शर्मा ने कहा कि कोई मुफ्त बिजली तो कोई किसान के कर्ज माफ करने की बात कर रहा है। जबकि, सरकार में रहते हुए कुछ नहीं कर सके थे। लोग तराजू और तलवार के नारे के साथ जाति सम्मेलन करते थे। आज हमारी सरकार ने जाति और धर्म के भेद को मिटा दिया है।

विज्ञापन
who were in jail now candidates are being made public knows everything Deputy Chief Minister Dinesh Sharma targeted opposition parties
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव आते ही ऐसे लोग जो अब तक बिलों में छुपे थे या जेल में थे। अब विपक्षी दलों के प्रत्याशी बनकर आ रहे हैं। ऐसे प्रत्याशियों की छवि को साफ बताकर चुनाव लड़ा रहे विपक्षी दल जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ये जनता सब जानती है। अपराध मुक्त और शांति प्रिय जनता ऐसे लोगों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। यह बात रविवार को नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कही। वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई मुफ्त बिजली तो कोई किसान के कर्ज माफ करने की बात कर रहा है। जबकि, सरकार में रहते हुए कुछ नहीं कर सके थे। लोग तराजू और तलवार के नारे के साथ जाति सम्मेलन करते थे। आज हमारी सरकार ने जाति और धर्म के भेद को मिटा दिया है। समान रूप से लोग सरकारी योजनाओं को लाभ ले रहे हैं। अब जनता भी विकास के स्वाद को जान चुकी है। प्रदेश में बड़ी संख्या में उद्योग लग रहे हैं। एयरपोर्ट से भी लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश में हाईवे, स्कूल और कॉलेज बने हैं। शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


1.5 लाख शिक्षकों की भर्ती हुई है। यह जनता भलीभांति जानती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनाव में आचार संहिता का गंभीरता से पालन किया जाए। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर काम करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया से जमीनों को मुक्त कराकर गरीबों दी गई है। सरकार ने किसानों का बिजली बिल आधा किया है। पुरानी पेंशन को सपा सरकार में खत्म करने का काम किया। अब वे ही पुरानी पेंशन को बहाल करने का झांसा दे रहे हैं। भाजपा ने नई पेंशन व्यवस्था में सुधार कर लोगों के हित में काम किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दस मार्च का शंखनाद विपक्षी पार्टियों को करेगा निराश
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि दस मार्च का शंखनाद विपक्षी पार्टियों के लिए निराशा बनकर आएगा। भाजपा सिर्फ 300 का आंकड़ा ही पार नहीं करेगी, बल्कि मत प्रतिशत भी बहुत अधिक होगा। विपक्षी पार्टियां सैकड़े के आंकड़े को पार ही नहीं कर पाएंगी। वहीं, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी ने कहा कि विरोधी दल महंगाई के नाम पर डीजल और पेट्रोल के रेट बढ़ने की बात कहते हैं। कार्यकर्ताओं को इसको लेकर सरकार की उपलब्धियों को गिनाना चाहिए। दो साल से फ्री में राशन बांटा जा रहा है। हर किसान को 6000 रुपये सालाना बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं। अधिकांश अस्पतालों को ऑक्सीजन युक्त कर दिया गया है।  

छात्र-शिक्षक हितों के लिए बनी योजना
विधान परिषद सदस्य श्रीचंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। प्रदेश में नकलविहीन परीक्षा कराई गई। वहीं, नकल होने पर विद्यालय प्रबंधन को दोषी बनाने की व्यवस्था की गई है। जबकि, पहले छात्र और अध्यापक को दोषी माना जाता था। छात्र, शिक्षक के हितों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई गई हैं। 


घर-घर जाकर मतदाताओं से मांग समर्थन
उपमुख्यमंत्री ने दादरी विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और युवाओं से वार्ता भी की। कई परिवारों के सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री फूल बरसाकर स्वागत किया। बाद में वह अल्फा वन आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष जितेंद्र भाटी के आवास पर पहुंचे। परिवार के लोगों से मिले। मौके पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, सुनील भाटी, मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, सुनील भाटी, सेवानंद भाटी, राहुल पंडित, मयंक गोयल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed