फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   who cheats in the name of mbbs admisson, will stay in Luksar jail.

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर ठगने वाले लुक्सर जेल में रहेंगे

Tue, 16 Mar 2021 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
who cheats in the name of mbbs admisson, will stay in Luksar jail.
नोएडा। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के मामले में दो मुख्य आरोपियों को सोमवार को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपियों ने पिछले महीने महोबा और कानपुर में अदालत में समर्पण किया था। अब कोर्ट के अगले आदेश तक दोनों आरोपी गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल में रहेंगे। कमिश्नरेट पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। इसके लिए मंगलवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की जा सकती है।
विज्ञापन

सेक्टर-62 स्थित आइथम टावर में प्लेसमेंट एजेंसी खोलकर एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ठगी का खुलासा जनवरी माह में हुआ था। इस मामले में अब तक कोतवाली सेक्टर-58 में चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मुख्य आरोपी पंकज खटिक, आदर्श और सचिन हैं। मुख्य आरोपी पंकज ने नोएडा पुलिस की दबिश से परेशान होकर फरवरी के पहले सप्ताह में महोबा कोर्ट में समर्पण कर दिया था। उसके खिलाफ वहां पहले से हत्या के प्रयास का मुकदमा चल रहा था। वहीं दूसरे आरोपी आदर्श ने 25 फरवरी को कानपुर कोर्ट में समर्पण किया था। आदर्श के खिलाफ 2018 में कानपुर में बैंक धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज था। इसमें वह जेल भी गया था। बाद में जमानत पर छूट गया था।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस काफी समय से दोनों आरोपियों को यहां लाने का प्रयास कर रही थी। आखिरकार सोमवार को बी वारंट पर दोनों को गौतमबुद्ध नगर लाकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने अगले आदेश तक दोनों आरोपियों को लुक्सर जेल में रखने का आदेश दिया है। एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की टीम जेल जाकर दोनों आरोपियों के बयान लेगी। इसके बाद दोनों की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed