फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Who announced the acceptance of the partition of India?

Noida News: भारत के विभाजन को स्वीकार करने की घोषणा किसने की थी?

Sun, 07 Sep 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Who announced the acceptance of the partition of India?
27 पीईटी परीक्षा को लेकर जीजीआईसी में बने केंद्र में जाते परीक्षार्थी। संवाद
चक्रपानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। वहीं प्रश्नपत्र में करंट अफेयर्स और गणित ने अभ्यर्थियों का पसीना छुड़ा दिया। परीक्षा में सवाल एक पूछा गया था कि भारत के विभाजन को स्वीकार करने की घोषणा किसने की थी ? इस प्रश्न पर अभ्यर्थी जूझते नजर आए।
विज्ञापन

जिले के 26 केंद्रों पर दो पालियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षार्थियों को केंद्रों पर दो-दो चरणों में जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। केंद्रों पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी मेटल डिटेक्टर और बायोमैट्रिक प्रणाली से की गई। इस दौरान स्मार्ट वॉच, मोबाइल, कलावा उतरवाई गईं।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार तो पहली पाली में कुल 12096 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 9682 ने परीक्षा दी जबकि 2414 ने परीक्षा छोड़ दी।
वहीं दूसरी पाली में भी 12096 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 9590 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 2506 परीक्षा छोड़ दिए।
अभ्यर्थियों ने बताया कि इतिहास से अपेक्षाकृत कम सवाल आए। गणित में डेटा इंटरप्रिटेशन के प्रश्न अधिक थे, जिन्हें हल करने में काफी समय लगा। पहली बार परीक्षा में पांच विकल्प दिए गए थे, जिससे सवालों को चुनना और कठिन हो गया। स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर उमड़ी भीड़ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को समाप्त होने के बाद बस स्टैंड और आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेन और बसों का संचालन किया गया था। इसके बाद भी रोडवेज की बसों में यात्री ठसा-ठस भरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed